31.9 C
New York
Monday, June 30, 2025

Buy now

Dhanbad:मरीजों की सुविधा सर्वोपरि, सदर अस्पताल में होंगे व्यापक सुधार: उपायुक्त

DHANBAD:धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बुधवार को सदर अस्पताल के सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।

धनबाद उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर सेवा प्रदान करना जिला प्रशासन का उद्देश्य है।

सदर अस्पताल तक लोगों की पहुंच आसान बनाने के लिए उपायुक्त ने सड़क, गेट व एप्रोच रोड के चौड़ीकरण, वॉशिंग एरिया के साथ एक नए शौचालय का निर्माण, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, लिफ्ट को शुरू कराने तथा सोलर लाइट्स को ठीक कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में रखें पुराने वाहनों का निकाल करने और अनुपयोगी सामान को अन्यत्र शिफ्ट करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने अस्पताल के सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक वस्तुओं की सूची उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

बैठक में एडीएम लॉ एंड आर्डर पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ चंद्र भानु प्रतापन, डॉ संजीव कुमार, सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Repot…Team PRD Dhanbad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles