24 C
New York
Tuesday, July 1, 2025

Buy now

राजभवन घेराव के लिए धनबाद से कांग्रेस का हुंकार, अडानी विवाद और मणिपुर हिंसा पर सरकार को घेरा

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पुटकी के प्रभु चौक से राजभवन घेराव कार्यक्रम के लिए रांची कूच किया। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता इस आंदोलन में शामिल हुए। प्रभु चौक पर एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और उसके मौन रवैये के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

अडानी विवाद: कांग्रेस ने उठाए सवाल

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि गौतम अडानी और उनके सहयोगियों पर अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोप भारतीय वित्तीय प्रणाली की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन आरोपों ने बाजार में हेरफेर और मनीलॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं पर सरकार का चुप्पी साधना उसकी जिम्मेदारी से बचने का संकेत है।

मणिपुर संकट पर सरकार को घेरा

सिंह ने मणिपुर में जारी हिंसा, गोलीबारी और अराजकता पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित केंद्र और राज्य सरकारें स्थिति को नियंत्रित करने में पूरी तरह असफल रही हैं। मणिपुर के नागरिक भय और अनिश्चितता में जी रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर से आंखें मूंदे बैठी है।

संविधान रक्षक अभियान की पहल

उन्होंने बताया कि कांग्रेस “संविधान रक्षक अभियान” के तहत धनबाद में पंचायत और मंडल स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएगी। इस अभियान का उद्देश्य जनता को मौजूदा हालात और सरकार की विफलताओं के प्रति जागरूक करना है।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जैसे राशिद रजा अंसारी, मदन महतो, शमशेर आलम, मनोज यादव, कयूम खान, इरफान खान, वकील बाउरी, योगेंद्र सिंह योगी, सरफराज आलम, और सैकड़ों अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Latest Articles