27.8 C
New York
Monday, June 30, 2025

Buy now

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, 11 मंत्रियों ने ली शपथ : स्टीफन मरांडी ने ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने बुधवार को राजभवन के अशोक उद्यान में 11 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मंत्रिमंडल विस्तार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के गठबंधन का संतुलन दिखा, लेकिन कई पुराने मंत्रियों को ड्रॉप कर दिया गया।

मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेता:

राधा कृष्ण किशोर

चमरा लिंडा

रामदास सोरेन

दीपक बिरूआ

संजय प्रसाद यादव

इरफान अंसारी

हफिजुल हसन

सुदिव्य सोनू

शिल्पी नेहा तिर्की

दीपिका पांडेय सिंह

योगेंद्र प्रसाद

इस बार JMM और कांग्रेस ने अपने पुराने मंत्रियों में से आधे को हटाते हुए नए चेहरों को मौका दिया है।

इस बार मंत्रिमंडल में फॉरवर्ड कोटे से किसी भी मंत्री को जगह नहीं दी गई।

राधा कृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी और हफिजुल हसन को कांग्रेस के हिस्से से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

शिल्पी नेहा तिर्की और दीपिका पांडेय सिंह के रूप में दो महिलाओं को कैबिनेट में शामिल किया गया है।

स्टीफन मरांडी ने ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ: विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में स्टीफन मरांडी ने भी शपथ ली।

    Latest Articles