23.6 C
New York
Tuesday, July 1, 2025

Buy now

CM के नाम पर लगी मुहर : देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ

महाराष्ट्र में आज बीजेपी कोर कमेटी और विधायक दल की बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस को एक बार फिर मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। बैठक में सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई। औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद फडणवीस गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम पद से करना होगा संतोष

महायुति सरकार के सत्ता समीकरण में एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम पद स्वीकार करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे पहले फडणवीस के डिप्टी के रूप में काम करने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें समझा-बुझाकर इस पद के लिए तैयार कर लिया। शिवसेना शिंदे गुट की ताकत और केंद्र में उनके सात सांसदों की भूमिका को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें संतुलित करने की रणनीति अपनाई है।

बीजेपी से होगा अगला सीएम: विजय रुपाणी

बीजेपी के महाराष्ट्र पर्यवेक्षक विजय रुपाणी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा। इस फैसले के साथ यह तय हो गया है कि महायुति गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी का नेतृत्व राज्य में रहेगा।

महायुति में सत्ता का संतुलन

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट के बीच महायुति गठबंधन में सत्ता संतुलन को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। भले ही बीजेपी को राज्य में सरकार बनाने के लिए शिवसेना शिंदे गुट की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन केंद्र में मोदी सरकार की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए शिंदे गुट को संतुलित करना अनिवार्य था।

देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद महायुति सरकार के लिए स्थिरता और मजबूती का मार्ग प्रशस्त होगा। गुरुवार को उनके शपथ ग्रहण के साथ महाराष्ट्र में नई सरकार की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।

Latest Articles