31.9 C
New York
Monday, June 30, 2025

Buy now

धनबाद – सबके सहयोग और टीम वर्क से शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न: उपायुक्त

विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और टीम वर्क की बदौलत यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई।

उन्होंने बताया कि एक वर्ष के भीतर दो चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना जिला प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन दोनों ही लोकतांत्रिक महापर्व सुचारू रूप से संपन्न किए गए।

उपायुक्त ने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी बूथ पर कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली, और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की गई।

विजयी प्रत्याशियों की सूची

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना के नतीजे इस प्रकार रहे:

सिंदरी (38): चंद्र देव महतो (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया – मार्क्सवादी लेनिनवादी)

निरसा (39): अरूप चटर्जी (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया – मार्क्सवादी लेनिनवादी)

धनबाद (40): राज सिन्हा (भारतीय जनता पार्टी)

झरिया (41): रागिनी सिंह (भारतीय जनता पार्टी)

टुंडी (42): मथुरा प्रसाद महतो (झारखंड मुक्ति मोर्चा)

बाघमारा (43): शत्रुघ्न महतो (भारतीय जनता पार्टी)

उन्होंने बताया कि मतगणना का कार्य समय पर संपन्न हुआ और इसके लिए निर्वाची पदाधिकारियों ने कड़ी मेहनत की।

इस मौके पर सिटी एसपी अजीत कुमार भी उपस्थित थे।

Latest Articles