31.9 C
New York
Monday, June 30, 2025

Buy now

प्रधानमंत्री मोदी का बोकारो में शंखनाद – विपक्ष कों घेरते हुए दिया विकास, एकता और सशक्त झारखंड का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को झारखंड के बोकारो में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने राज्य की एकता, विकास और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-एनडीए गठबंधन की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोई नहीं चाहता कि समाज छोटे-छोटे टुकड़ों में बंटे या बिखरे। प्रधानमंत्री मोदी ने एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा, “हमें हमेशा याद रखना है – एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।”

झारखंड में भाजपा के पक्ष में प्रचंड समर्थन

प्रधानमंत्री ने जनता के जोश को देखकर कहा कि झारखंड में भाजपा के पक्ष में एक प्रचंड आंधी चल रही है। छोटा नागपुर का पठार भी भाजपा और एनडीए के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, “रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA सरकार।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि भाजपा-एनडीए का मंत्र है कि जिसने झारखंड को बनाया है, वही उसे संवार सकता है।

झारखंड के विकास की प्रतिबद्धता

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में झारखंड के विकास को लेकर भाजपा-एनडीए की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने उन दलों की आलोचना की, जो झारखंड राज्य के गठन का विरोध कर रहे थे और कहा कि वे राज्य का विकास नहीं कर सकते।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2004 से 2014 तक कांग्रेस की सरकार में झारखंड को 10 सालों में मात्र 80 हजार करोड़ रुपये ही मिले, जबकि 2014 के बाद से भाजपा सरकार ने 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश राज्य में किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने झारखंड को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का वादा

प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से वादा किया कि भाजपा-एनडीए की सरकार बनने पर झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता के हक का पैसा उन्हीं के कल्याण पर खर्च होगा और इसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य योजनाओं का लाभ

प्रधानमंत्री ने बताया कि भाजपा सरकार किसानों के बैंक खातों में सीधे पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा भेजती है, जिससे उन्हें पूरा लाभ मिलता है। इसी तरह हाइवे, रेलवे, एयरपोर्ट सहित अन्य परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार सीधे खर्च करती है ताकि जनता को सीधे लाभ मिल सके।

औद्योगिक विकास और रोजगार

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भाजपा-एनडीए सरकार झारखंड में नए उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है और बंद पड़े कारखानों को पुनः चालू करने का काम कर रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए सिंदरी के खाद कारखाने का जिक्र किया, जो पिछली सरकारों की कुनीति के कारण बंद था, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे फिर से चालू करवाया, जिससे झारखंड के हजारों युवाओं को रोजगार मिला।

महिलाओं के लिए ‘गोगो दीदी योजना’

प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड की बहनों और माताओं के लिए ‘गोगो दीदी योजना’ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर इस योजना के तहत बहनों के बैंक खातों में सीधे पैसा पहुंचेगा, जिससे उनका जीवन और भी आसान हो सकेगा।

कांग्रेस पर निशाना – SC/ST/OBC समुदायों को तोड़ने की साजिश

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की एकजुटता की विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा इन समुदायों को बिखराकर अपनी सत्ता बनाए रखने में कामयाब होती थी। लेकिन जैसे ही ये समुदाय एकजुट हुए, कांग्रेस को केंद्र में पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया। प्रधानमंत्री ने जनता से सतर्क रहने की अपील की और राज्य के विकास के लिए भाजपा-एनडीए के समर्थन की मांग की।

प्रधानमंत्री के संबोधन से सभा में जोश का माहौल बना और जनता ने उनके इस संदेश का स्वागत किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा-एनडीए की सरकार झारखंड को एक सशक्त, विकसित और सुरक्षित राज्य बनाएगी।

Latest Articles