31.9 C
New York
Monday, June 30, 2025

Buy now

सामान्य प्रेक्षक ने धनबाद पॉलीटेक्निक स्थित स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

आज दिनांक 01 नवंबर 2024 को झरिया विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डी. प्रशांत कुमार रेड्डी ने धनबाद पॉलीटेक्निक में स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भारतीय चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

धनबाद पॉलीटेक्निक के निरीक्षण के बाद, वे कृषि बाजार समिति, धनबाद पहुंचे, जहां झरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्धारित बज्रगृह का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव उपरांत ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों की सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी ली और उनके सुरक्षित भंडारण पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान आरओ 41-झरिया सह एडीएम (लॉ एंड आर्डर) पियूष सिन्हा, एआरओ और एलओ भी उपस्थित रहे।

Latest Articles